Background
Vat savitri vrat

वट सावित्री व्रत

  • cover play_arrow

    PLAY EPISODE


Vat savitri vrat
Story arrow_drop_down

Story

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखते हैं। इस दिन देवी सावित्री, सत्यवान और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या और कुछ क्षेत्रों में पूर्णिमा को मनाया जाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को देवी सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। उन्होंने अपने तप और पतिव्रत धर्म के बल पर यमराज से सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। इस वजह से हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं, ताकि उनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहे और पति की आयु लंबी हो। वट सावित्री व्रत का अर्थ केवल उपवास रखना नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी के प्रति अटूट प्रेम, सम्मान और उनके स्वास्थ्य व लंबी आयु के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं स्नान करके व्रत का संकल्प लेती हैं। पूजा के लिए थाली में कच्चा सूत, बांस का पंखा, भीगे हुए चने और गुड़, ऋतु फल, धूप, दीप, अक्षत, रोली, कुमकुम और सिंदूर रखती हैं। सबसे पहले बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाती हैं। फिर पेड़ को रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित करती हैं। सावित्री-सत्यवान की प्रतिमा को पेड़ के पास स्थापित कर उनकी पूजा करती हैं। पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत या मौली लपेटते हुए 7, 11, 21 या 108 बार परिक्रमा करती हैं। परिक्रमा करते समय मन में पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। परिक्रमा के बाद एक स्थान पर बैठकर ‘सती सावित्री और सत्यवान’ की कथा सुनती या पढ़ती हैं। पूजा के अंत में धूप-दीप से आरती करती हैं और अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगती हैं।

Tagged as:

About the author

Bharti Sharma

मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।

More posts

Be the first to leave a comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Community Voice

Community Voice 🎧

बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे App पर चलेगी।

हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...

0%

Login to enjoy full advantages

Please login or subscribe to continue.

Stop following

Unfollow Cancel

Cancel subscription

Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.

Go back Confirm cancellation