Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowहरिराम बाबा मेला
play_arrowगणेश चतुर्थी
play_arrowअनंत चतुर्दशी
play_arrowजलझूलनी एकादशी
play_arrowतेजा दशमी
भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी श्रेणी में शामिल नैना माथुर द्वारा शुरू किया गया ऑडियो स्टोरी ऐप

भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी!!
CommunityVoice.in भारत का पहला ऐसा ऑडियो स्टोरी ऐप है जो समाज की असली आवाज को सामने लाता है। इसकी स्थापना की है
भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी श्रेणी में शामिल नैना माथुर ने। यह मंच उन कहानियों, विचारों और अनुभवों को समर्पित है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और एक बेहतर समाज बनाने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
साल 2020 में मात्र 14 साल की आयु में नैना ने 89.6 एफएम सीकर पर रेडियो जॉकी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की।
लॉकडाउन के समय उन्होंने अकेले शो होस्ट कर श्रोताओं को कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को जागरूक किया।
नैना को सीकर जिले का Election Iconic भी घोषित किया गया और इस भूमिका के लिए उन्हें जिलास्तर पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।


सीकर शहर शिक्षा नगरी (Education City) के नाम से प्रसिद्ध है। यहां अन्य राज्यों के बच्चे भी पढ़ाई के लिए आते हैं। पिछले कुछ सालों में बच्चों में तनाव और दबाव के मामले बढ़े हैं। इसी को देखते हुए नैना ने रेडियो पर मेंटल हेल्थ पर एक शो की शुरुआत की, जिसमें वे हर सुबह बच्चों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स देती हैं और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई और जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।
नैनाआदित्य मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के Communication Vidya Startup की कमान भी नैना माथुर संभाल रही हैं। इस पहल के तहत सीकर जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाए जाते हैं, वो भी निशुल्क। रेडियो और ऑफलाइन प्रोग्राम्स के माध्यम से नैना बच्चों को नए-नए टिप्स और ट्रिक्स बताती हैं, ताकि उनकी बोलचाल, व्यक्तित्व और संवाद कला में सुधार हो सके। इस पहल का उद्देश्य है हर बच्चे को संवाद की शक्ति से सशक्त बनाना।
रेडियो की सफलता और संवाद की शक्ति को डिजिटल रूप में आगे बढ़ाते हुए नैना ने CommunityVoice.in को एक ऑडियो स्टोरी ऐप बनाया।
यहां आप सुन सकेंगे:
Community Voice का उद्देश्य है “ज्ञान हर कान तक” पहुंचाना। हम मानते हैं कि संवाद केवल बोलने का माध्यम नहीं बल्कि यह सुनने, समझने और समाज को दिशा देने की शक्ति है।
हमारा मिशन है युवाओं को प्रेरित करना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और भारत की कहानियों, संस्कृति तथा मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना।
CommunityVoice.in – आपकी आवाज, आपका मंच, आपकी कहानियां
नेतृत्व कर रही हैं भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी नैना माथुर!!
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖