Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowहरिराम बाबा मेला
play_arrowगणेश चतुर्थी
play_arrowअनंत चतुर्दशी
play_arrowजलझूलनी एकादशी
play_arrowतेजा दशमी


तीज त्योहार Episode August 13, 2026 0 Like
play_arrowPLAY EPISODE
ऊब छठ का पर्व भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को विवाहित स्त्रियां अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए और कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना से करती हैं। सूर्यास्त के बाद से लेकर चंद्रमा के उदय होने तक खड़े रहकर उपासना करने के कारण ही इस तिथि को ऊब छठ कहा जाता है । इस दिन को देश के कई राज्यों में बलराम जयंती, हलषष्ठी, चंदन षष्ठी, ललही छठ और चांद छठ जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है ।
व्रती स्त्रियां और कुंवारी कन्याएं इस दिन पूरे दिन का उपवास रखती हैं। शाम को दोबारा स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनती हैं। सुहागिनें घर-परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना के लिए सूर्यास्त के बाद चंदनयुक्त जल सेवन कर व्रत का संकल्प लेती हैं। संकल्प के बाद वे निरंतर चंद्रोदय तक खड़े रहकर उपासना और पौराणिक कथाओं का श्रवण करती हैं । पूजन के समय लक्ष्मी, गणेश, इष्टदेव और ठाकुरजी को कुमकुम, चंदन, अक्षत, सिक्का, फूल, फल और सुपारी अर्पित की जाती है। दीपक और अगरबत्ती जलाई जाती है। व्रती चंदन घिसकर टीका लगाती हैं और जल मिश्रित चंदन का सेवन भी करती हैं ।
चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाती है। चंद्रमा को जल के छींटे देकर कुमकुम, चंदन, मोली, अक्षत और भोग अर्पित करते हैं। कलश से जल चढ़ाते हैं और एक ही जगह खड़े होकर परिक्रमा करते हैं। अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है । इस व्रत में हल से जुते हुए अनाज और सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता है। ऊब छठ का व्रत करने से चंद्र दोष शांत होते हैं, मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है ।
Tagged as:
ubh chhath
About the author
मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।
तीज त्योहार 0 August 27, 2026
तीज त्योहार 0 August 26, 2026
तीज त्योहार 0 August 25, 2026
तीज त्योहार 0 August 24, 2026
तीज त्योहार 0 August 22, 2026
अपनी English और Hindi Communication Skills को बेहतर बनाइए। यह कोर्स आपके confidence और career growth के लिए बनाया गया है।
Enroll Now
बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे
App पर चलेगी।
हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖
Be the first to leave a comment