Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowहोली
play_arrowमहाशिवरात्रि
play_arrowबेणेश्वर धाम
play_arrowसकट चौथ या तिलकुट चौथ
play_arrowषट्तिला एकादशी


तीज त्योहार Episode October 15, 2026 0 Like
play_arrowPLAY EPISODE
NAKODA MELA : नाकोड़ा मेला राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित प्राचीन जैन तीर्थ नाकोड़ा में आयोजित होने वाला एक वार्षिक उत्सव है। यह मेला भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पौष दशमी को मनाया जाता है। इस मेले में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु नाकोड़ा पहुंचते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं। पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है ।
नाकोड़ा जैन मंदिर बालोतरा के पास मेवानगर गांव की पहाड़ियों के बीच तीसरी शताब्दी में निर्मित एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर में जैन श्वेतांबर धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की 58 सेमी ऊंची कमल की स्थिति में विराजमान मूर्ति है। मंदिर के द्वार पर भैरव देव की मूर्ति भी स्थापित है। माना जाता है कि तीसरी शताब्दी में वीरसेन और नार्कोसन नामक व्यक्तियों ने इस मंदिर का निर्माण किया था, जो जैन समुदाय के लिए आस्था का केंद्र है ।
मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें भक्ति संध्या, ध्वजारोहण और भव्य वरघोड़ा शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश दलबीर भंडारी सहित कई जानी-मानी हस्तियां भी भगवान पार्श्वनाथ और भैरव देव की पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना करती हैं। इस प्राचीन मंदिर में कई मंदिर स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने हैं, जो संगमरमर, जैसलमेर के पीले पत्थर और जोधपुर के पत्थर से बने हैं ।
नाकोड़ा में भैरव देव की स्थापना के पीछे एक किंवदंती है कि जैन आचार्य हिमाचल सूरी ने बालक रूपी भैरव को जनेऊ धारण करवाकर ब्राह्मण रूप में मंदिर के बाहर स्थापित किया था। तब से मंदिर में जैन धर्मावलंबियों के साथ-साथ हिंदू भी भैरव देव की पूजा के लिए आते हैं। हर वर्ष पौष दशमी को भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन कर खुशहाली की कामना करते हैं ।
Tagged as:
nakoda mela
About the author
मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
अपनी English और Hindi Communication Skills को बेहतर बनाइए। यह कोर्स आपके confidence और career growth के लिए बनाया गया है।
Enroll Now
बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे
App पर चलेगी।
हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖
Be the first to leave a comment