Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowदशहरा Bharti Sharma
play_arrowमुकाम का जम्भेश्वर मेला Bharti Sharma
play_arrowविजयदशमी Bharti Sharma
play_arrowशारदीय नवरात्रि Bharti Sharma
play_arrowभोजन थाली मेला Bharti Sharma


तीज त्योहार Episode September 4, 2026 0 Like
play_arrowPLAY EPISODE
मुकाम का जम्भेश्वर मेला: मुकाम, राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील में स्थित एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जहाँ बिश्नोई समाज के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर भगवान को विक्रम संवत् 1593 (1536 ईस्वी) में समाधि दी गई थी। उनके पवित्र शरीर का अंतिम पड़ाव होने के कारण इस स्थान को मुकाम कहा जाता है और यहाँ निष्काम भाव से सेवा करने वालों को मुक्ति मिलती है, इसलिए इसे मुक्तिधाम मुकाम भी कहते हैं। गुरु महाराज ने निर्वाण से पहले खेजड़ी और जाल के वृक्ष को अपनी समाधि का चिन्ह बताया था। मुकाम मंदिर की नींव विक्रम संवत् 1593 में पौष सुदी द्वितीया सोमवार को रखी गई थी और गुरु जम्भेश्वर महाराज के प्रिय शिष्य रणधीर जी बाबल ने चार साल बाद चैत्र सुदी सप्तमी शुक्रवार (1540 ईस्वी) को मंदिर का निर्माण पूरा करवाया था ।
मुक्तिधाम मुकाम में प्रतिवर्ष दो मुख्य मेले आयोजित किए जाते हैं: फाल्गुन की अमावस्या पर और आसोज की अमावस्या पर। इन मेलों में पूरे भारत से लाखों बिश्नोई श्रद्धालु गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन करने आते हैं। फाल्गुन की अमावस्या का मेला तो प्रारंभ से ही चला आ रहा है, जबकि आसोज की अमावस्या पर मेले की शुरुआत संत वील्होजी ने संवत् 1648 (1591 ईस्वी) में की थी। इन मुख्य मेलों के अलावा, हर अमावस्या को भी मुक्तिधाम मुकाम में मेला भरता है, जहाँ श्रद्धालु गुरु जम्भेश्वर के दर्शन करने आते हैं ।
मेले की पूर्व संध्या पर जम्भ-जागरण का आयोजन किया जाता है और मेले वाले दिन सूर्योदय के बाद शब्दवाणी के साथ जांभाणी यज्ञ किया जाता है। इसमें दिन भर आने वाले श्रद्धालु आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना करते हैं। मंदिर के भव्य परिसर में बनी विशाल पंडाल में धर्म सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज के गणमान्य लोग, राजनेता, समाजसेवी और अन्य विचारक अपने विचारों से समाज को लाभान्वित करते हैं। इन मेलों की समस्त व्यवस्था अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा और अखिल भारतीय गुरु जम्भेश्वर सेवक दल द्वारा की जाती है ।
Tagged as:
mukam ka jambheshwar mela
About the author
मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।
तीज त्योहार 0 September 5, 2026
तीज त्योहार 0 September 3, 2026
तीज त्योहार 0 September 2, 2026
तीज त्योहार 0 September 1, 2026
तीज त्योहार 0 August 27, 2026
अपनी English और Hindi Communication Skills को बेहतर बनाइए। यह कोर्स आपके confidence और career growth के लिए बनाया गया है।
Enroll Now
बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे
App पर चलेगी।
हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖
Be the first to leave a comment