Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowहोली
play_arrowमहाशिवरात्रि
play_arrowबेणेश्वर धाम
play_arrowसकट चौथ या तिलकुट चौथ
play_arrowषट्तिला एकादशी


तीज त्योहार Episode June 17, 2026 0 Like
play_arrowPLAY EPISODE
भर्तृहरि मेला 2026: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भर्तृहरि धाम में हर वर्ष भर्तृहरि मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जो बाबा भर्तृहरि के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस मेले को लक्खी मेला भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें लाखों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं। भक्त नाचते-गाते और ‘भर्तृहरि बाबा की जय’ के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन रहते हैं ।
मेले के दौरान, अकबरपुर से भर्तृहरि तक के रास्ते में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भंडारे और प्याऊ लगाए जाते हैं। इन स्थानों पर भक्तों के लिए भोजन, पानी और शीतल पेय की व्यवस्था की जाती है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है, जो बाबा को दूध, दही और घी का भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पार्किंग व्यवस्था भी की जाती है ।
भर्तृहरि मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों जैसे अलवर, दौसा, करौली, जयपुर, सवाई माधोपुर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से भी श्रद्धालु आते हैं। भक्त बाबा भर्तृहरि की प्रतिमा पर धोक लगाने से पहले अमर गंगा में डुबकी लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने से सारी थकावट दूर हो जाती है। इसके बाद भक्त चुग्गा और घी चढ़ाते हैं। मेले में लाठियां, मूसल, तवे और अन्य घरेलू सामान भी बिकते हैं, जो इस मेले की एक खास पहचान है ।
Tagged as:
bhartrihari mela
About the author
मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
अपनी English और Hindi Communication Skills को बेहतर बनाइए। यह कोर्स आपके confidence और career growth के लिए बनाया गया है।
Enroll Now
बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे
App पर चलेगी।
हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖
Be the first to leave a comment