• arrow_back Home
  • keyboard_arrow_rightAbout Us

About Us

हमारे बारे में – Community Voice

भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी श्रेणी में शामिल नैना माथुर द्वारा शुरू किया गया ऑडियो स्टोरी ऐप

Naina Mathur

नैना माथुर

भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी!!

CommunityVoice.in भारत का पहला ऐसा ऑडियो स्टोरी ऐप है जो समाज की असली आवाज को सामने लाता है। इसकी स्थापना की है
भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी श्रेणी में शामिल नैना माथुर ने। यह मंच उन कहानियों, विचारों और अनुभवों को समर्पित है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और एक बेहतर समाज बनाने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

नैना माथुर: सबसे युवा रेडियो जॉकी

साल 2020 में मात्र 14 साल की आयु में नैना ने 89.6 एफएम सीकर पर रेडियो जॉकी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की।
लॉकडाउन के समय उन्होंने अकेले शो होस्ट कर श्रोताओं को कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज को जागरूक किया।

नैना को सीकर जिले का Election Iconic भी घोषित किया गया और इस भूमिका के लिए उन्हें जिलास्तर पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।

उपलब्धियां और सम्मान

  • भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी का खिताब
  • इंदिरा महिला शक्ति पुरस्कार (2021)
  • जिला सम्मान प्रशस्ति पत्र (2023)
  • Election Iconic Honour – सीकर जिला (सम्मानित)
  • मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाले विशेष कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया द्वारा सराहना

सीकर – एजुकेशन सिटी और नैना का मेंटल हेल्थ शो

सीकर शहर शिक्षा नगरी (Education City) के नाम से प्रसिद्ध है। यहां अन्य राज्यों के बच्चे भी पढ़ाई के लिए आते हैं। पिछले कुछ सालों में बच्चों में तनाव और दबाव के मामले बढ़े हैं। इसी को देखते हुए नैना ने रेडियो पर मेंटल हेल्थ पर एक शो की शुरुआत की, जिसमें वे हर सुबह बच्चों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स देती हैं और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई और जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।

NAINADITYA MEDIA PRIVATE LIMITED– Communication Vidya Startup

नैनाआदित्य मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के Communication Vidya Startup की कमान भी नैना माथुर संभाल रही हैं। इस पहल के तहत सीकर जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाए जाते हैं, वो भी निशुल्क। रेडियो और ऑफलाइन प्रोग्राम्स के माध्यम से नैना बच्चों को नए-नए टिप्स और ट्रिक्स बताती हैं, ताकि उनकी बोलचाल, व्यक्तित्व और संवाद कला में सुधार हो सके। इस पहल का उद्देश्य है हर बच्चे को संवाद की शक्ति से सशक्त बनाना।

Community Voice – अब एक डिजिटल मंच

रेडियो की सफलता और संवाद की शक्ति को डिजिटल रूप में आगे बढ़ाते हुए नैना ने CommunityVoice.in को एक ऑडियो स्टोरी ऐप बनाया।
यहां आप सुन सकेंगे:

  • सरकारी योजनाएं – सरल भाषा में
  • राजनीतिक नेताओं की जीवनी
  • भारत के जांबाज – वीर सैनिकों और नायकों की गाथाएं
  • पर्यटन और संस्कृति
  • स्वास्थ्य और शिक्षा

हमारा विजन और मिशन

Community Voice का उद्देश्य है “ज्ञान हर कान तक” पहुंचाना। हम मानते हैं कि संवाद केवल बोलने का माध्यम नहीं बल्कि यह सुनने, समझने और समाज को दिशा देने की शक्ति है।

हमारा मिशन है युवाओं को प्रेरित करना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और भारत की कहानियों, संस्कृति तथा मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना।

CommunityVoice.in – आपकी आवाज, आपका मंच, आपकी कहानियां

नेतृत्व कर रही हैं भारत की सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी नैना माथुर!!

0%

Login to enjoy full advantages

Please login or subscribe to continue.

Stop following

Unfollow Cancel

Cancel subscription

Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.

Go back Confirm cancellation