Background
Jal jhulni ekadashi

जलझूलनी एकादशी

  • cover play_arrow

    PLAY EPISODE


Jal jhulni ekadashi
Story arrow_drop_down

Story

जलझूलनी एकादशी : सनातन धर्म में प्रत्येक तिथि और त्योहार का अपना महत्व है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए एकादशी तिथि का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को जलझूलनी एकादशी कहा जाता है। इसे परिवर्तिनी एकादशी, पद्मा एकादशी, डोल ग्यारस, जयंती एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा की जाती है और इस एकादशी का व्रत करने से कई यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है।

जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस एकादशी पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। अनाज, सूखे मेवे, साफ-सुथरे कपड़े दान करने चाहिए और जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की भव्य झांकी सजाई जाती है। उन्हें पालकी या झूले पर विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली जाती है। भक्त इस सुंदर पालकी के दर्शन करते हैं और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की मूर्तियों को पवित्र जल में विसर्जित करने का भी विधान है। यह व्रत रखने से व्यक्ति को वाजपेय यज्ञ के समान पुण्य और फल प्राप्त होते हैं, तथा रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।

Tagged as:

About the author

Bharti Sharma

मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।

More posts

Be the first to leave a comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Community Voice

Community Voice 🎧

बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे App पर चलेगी।

हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...

0%

Login to enjoy full advantages

Please login or subscribe to continue.

Stop following

Unfollow Cancel

Cancel subscription

Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.

Go back Confirm cancellation