Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowहरिराम बाबा मेला
play_arrowगणेश चतुर्थी
play_arrowअनंत चतुर्दशी
play_arrowजलझूलनी एकादशी
play_arrowतेजा दशमी


तीज त्योहार Episode July 1, 2026 0 Like
play_arrowPLAY EPISODE
निर्जला एकादशी:निर्जला एकादशी ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को सभी एकादशियों में श्रेष्ठ और पवित्र माना गया है। मान्यता है कि केवल एक निर्जला एकादशी का व्रत करने से साल भर की सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन पानी पीना वर्जित माना गया है। पद्म पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन पानी के नियम का पालन करता है और भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा करता है, उसे मेरु पर्वत के समान पापों से भी मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष प्राप्त होता है। इस दिन किए गए स्नान, दान, जप आदि कार्य अक्षय हो जाते हैं।
निर्जला एकादशी व्रत को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पद्म पुराण के अनुसार, एक बार भीमसेन ने वेद व्यासजी से पूछा था कि उन्होंने कोई व्रत नहीं किया है क्योंकि उन्हें सदैव भूख महसूस होती है। तब व्यासजी ने भीमसेन को ज्येष्ठ मास में निर्जल रहकर व्रत करने को कहा था। व्यासजी ने बताया था कि केवल इस एक एकादशी के व्रत को करने से वर्ष भर की सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। इस व्रत में अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। पूजा में आचमन के लिए लिए गए जल को भी पीना नहीं होता है। निर्जला एकादशी के सूर्योदय से लेकर पारण वाले दिन के सूर्योदय तक बिना खाना और पानी के उपवास रखा जाता है।
शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करें। एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उसे फूल और माला से सजाएं। उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। पंचामृत से श्रीहरि को स्नान कराएं और पीले फूल, अक्षत, चंदन, हल्दी, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, फल, पान के पत्ते, सुपारी, वस्त्र आदि चढ़ाएं। विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें और निर्जला एकादशी की व्रत कथा सुनें। पूजा के समापन के बाद मिट्टी के कलश में साफ पानी भरकर दान करें।
Tagged as:
nirjala ekadashi
About the author
मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।
तीज त्योहार 0 August 27, 2026
तीज त्योहार 0 August 26, 2026
तीज त्योहार 0 August 25, 2026
तीज त्योहार 0 August 24, 2026
तीज त्योहार 0 August 22, 2026
अपनी English और Hindi Communication Skills को बेहतर बनाइए। यह कोर्स आपके confidence और career growth के लिए बनाया गया है।
Enroll Now
बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे
App पर चलेगी।
हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖
Be the first to leave a comment