Background
Matrukundia mela

मातृकुंडिया मेला

  • cover play_arrow

    PLAY EPISODE


Matrukundia mela
Story arrow_drop_down

Story

मातृकुंडिया मेला: मातृकुंडिया, जिसे मेवाड़ का हरिद्वार भी कहा जाता है, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह स्थान रश्मी तहसील के हरनाथपुरा पंचायत में बनास नदी के तट पर स्थित है। मान्यता है कि भगवान परशुराम को अपनी माता की हत्या के पाप से इसी स्थान पर मुक्ति मिली थी। उन्होंने शिवजी की तपस्या की और उनके कहे अनुसार मातृकुंडिया के जल में स्नान करने से उनके पाप धुल गए। इसी कारण इस स्थान को मातृकुंडिया कहा जाने लगा, जिसका अर्थ है माता के पाप से मुक्ति देने वाला कुंड ।

मातृकुंडिया में एक प्राचीन कुंड है, जिसके पानी में स्नान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। मेवाड़ क्षेत्र के लोग अपने पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन भी इसी कुंड में करते हैं, खासकर वे लोग जो हरिद्वार नहीं जा पाते हैं। इसी कारण इसे मेवाड़ का हरिद्वार कहा जाता है। यहां स्थित मंदिरों का निर्माण मेवाड़ के महाराणा स्वरूप सिंह ने करवाया था ।

वैशाखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर मातृकुंडिया में प्रभु श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न होता है। इस आयोजन में मेवाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज बंधु भाग लेते हैं। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के ऊंचे शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई जाती है, और इस दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘श्री पंचमुखी महादेव की जय’ के जयकारों से गूंज उठता है। ध्वजारोहण के उपरांत भगवान की महाआरती की जाती है और भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है ।

Tagged as:

About the author

Bharti Sharma

मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।

More posts

Be the first to leave a comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Community Voice

Community Voice 🎧

बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे App पर चलेगी।

हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...

0%

Login to enjoy full advantages

Please login or subscribe to continue.

Stop following

Unfollow Cancel

Cancel subscription

Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.

Go back Confirm cancellation