Listeners:
Top listeners:
play_arrowप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना Story Desk
play_arrowप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना Bharti Sharma
play_arrowप्रधानमंत्री आवास योजना Story Desk
play_arrowहोली
play_arrowमहाशिवरात्रि
play_arrowबेणेश्वर धाम
play_arrowसकट चौथ या तिलकुट चौथ
play_arrowषट्तिला एकादशी


तीज त्योहार Episode April 17, 2026 0 Like
play_arrowPLAY EPISODE
Ghudla Mela: राजस्थान की संस्कृति और परंपराएं विश्वभर में प्रसिद्ध हैं, जिनमें से एक अनूठी परंपरा घुड़ला मेला है। यह मेला जोधपुर में गणगौर पर्व के समापन पर आयोजित होता है और इसकी परंपरा लगभग 54-55 सालों से चली आ रही है। इस मेले में एक पुरुष महिला का वेश धारण कर अपने सिर पर घुड़ला उठाकर चलता है, जिसके आगे कई झांकियां होती हैं। यह परंपरा 1969 में शुरू हुई थी, जब सबसे पहले लेखराज सोनी ने महिला का वेश धारण कर घुड़ला उठाया था।
घुड़ला उठाने वाले पुरुष का चयन एक महीने पहले से ही शुरू हो जाता है। इसके लिए युवकों की लंबी कतार होती है और सिटी पुलिस फगड़ा-घुड़ला कमेटी ऑडिशन के जरिए एक युवक का चुनाव करती है। चुने गए युवक को महिला की तरह चलने, मुस्कुराने और चाल-ढाल सिखाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। उसे सोलह श्रृंगार करके तैयार किया जाता है, जिसमें मेहंदी लगाना, मेकअप करना और लहंगा-सूट पहनाना शामिल है। इन आभूषणों की कीमत करोड़ों रुपये तक हो सकती है।
घुड़ला मेले का आयोजन एक ऐतिहासिक घटना से जुड़ा है। वर्ष 1578 में अजमेर की शाही सेना के सेनापति घुड़ले खां ने जोधपुर रियासत के पीपाड़ के पास गणगौर पूजा कर रही महिलाओं का अपहरण कर लिया था। राव जोधा के पुत्र राव सातल ने घुड़ले खां का सिर काट दिया और उसे महिलाओं को दे दिया। महिलाओं ने इसे अपनी विजय के रूप में लेकर घुमाया, यह संदेश देते हुए कि महिलाओं के साथ बुरा करने का अंजाम बुरा होता है। तभी से यह परंपरा चली आ रही है, जिसमें मिट्टी के मटके में दीपक लगाकर घुमाया जाता है, जो घुड़ले खां का प्रतीक है।
Tagged as:
GUDLA MELA
About the author
मैं हूं भारती शर्मा और इस ऐप पर मैं आपको सुनाती हूं सरकारी योजनाओं की कहानियां। कहानिया। जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और मेहनत की मिसाल हैं। हर योजना में छुपा है एक सबक… जो हमें जागरूक बनाता है, आगे बढ़ने की राह दिखाता है और जीवन को नए नजरिए से जीने की प्रेरणा देता है।
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
तीज त्योहार 0 October 15, 2026
अपनी English और Hindi Communication Skills को बेहतर बनाइए। यह कोर्स आपके confidence और career growth के लिए बनाया गया है।
Enroll Now
बेहतर क्वालिटी के लिए पूरी स्टोरी हमारे
App पर चलेगी।
हम आपको स्टोर पर भेज रहे हैं...
Are you sure you want to cancel your subscription? You will lose your Premium access and stored playlists.
✖
Be the first to leave a comment